चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कोटुवां गांव निवासी अनिल प्रधान ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना चक्रधरपुर थाना में देकर उनकी खोजबीन की मांग की हैं। अनिल प्रधान ने बताया है कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी फुलना देवी 11 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे अपनी बड़ी पुत्री 14 वर्षीय सुमन प्रधान, दूसरी पुत्री 8 वर्षीय दीपिका प्रधान तथा 5 वर्षीय पुत्र पियुष प्रधान को साथ लेकर मायके गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव जाने की बात कहकर निकली थी। हालांकि बाद में जानकारी मिली कि वे अपने मायके भी नहीं पहुंची हैं।

खोजबीन की मांग अनिल प्रधान के अनुसार11 जुलाई की शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उस दौरान उन्होंने बताया था कि वे मां के घर पहुंच गई हैं तथा बच्चे के लिए दवा लाने की जरूरत नहीं ...