चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में मदन विश्वकर्मा के घर के पास पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शिलान्यास किया। दोनों योजनाओं का निर्माण चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से कराया जाएगा। सड़क एवं नाली निर्माण पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी। बारिश का पानी घरों में घुस जाता था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद लीला प्रसाद ने दोनों योजनाओं को नगर परिषद बोर्ड से पारित कराया। मौके पर वार्ड पार्षद लीला प्रसाद, तार विश्वकर्मा, सदन विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, लक...