Chakradharpur News: घाटशिला में आज से गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । घाटशिला वासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। 11 सितंबर से हावड़ा-मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस और हावड़ा-पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस का घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा। रेलवे मंत्रालय ने दोनों ट्रेनों के घाटशिला में ठहराव को मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस घाटशिला स्टेशन पर रात 9:44 से 9:45 बजे तक, जबकि ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस शाम 4:31 से 4:32 बजे तक रुकेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 1:07 से 1:08 बजे तक तथा ट्रेन संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 12:31 से 12:32 बजे तक घाटशिला में ठहरेगी। दोनों ट्रेनों के ठहराव से घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.