चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता गोइलकेरा के बंगाली टोला निवासी जगदीश कोड़ाह के मकान पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। हलांकि इसमें किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को देर रात तेज बारिश के कारण अचानक घर के बगल स्थित पेड़ घर पर गिर पड़ा। जिससे घर का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया। हलांकि इसमें किसी को चोट नहीं आयी। पीड़ित परिवार ने मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...