Chakradharpur News: ग्रेनाइट स्लैब की चपेट में आकर मजदूर घायल
चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। शनिवार की शाम मनोहरपुर शहर के रेल क्षेत्र में अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन भवन में कार्यरत मजदूर पर ग्रेनाइट का स्लैब गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की पहचान ओड़िशा के राउरकेला के जोल्डा निवासी विश्राम जोजो (26) के रूप में हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक वह गाड़ी से ग्रेनाइट स्लैब उतार रहा था। इसी दौरान भारी मात्रा में स्लैब उसके पैर पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तत्काल उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.