चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड की सुरबुड़ा पंचायत में आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सालय निश्चिन्तपुर की ओर से सोमवार को ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में सीएचओ मैनुद्दीन अंसारी, योग प्रशिक्षक प्रवीण प्रजापति एवं माधवी प्रधान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे। मच्छरदानी वितरण के साथ ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। मौके पर योग प्रशिक्षकों ने ग्रामीणों को योगाभ्यास भी कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए आयुर्वेदिक दवाओं का निःशुल्क...