Chakradharpur News: गोटाईबिंज ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रेयाड़दा-हादूर इनूंग आकड़ा टोकलो स्कूल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोटाईबिंज और बनमालीपुर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गोटाईबिंज की टीम ने पेनल्टी शूटआउट के जरिए बनमालीपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच 20-20 मिनट का खेला गया। मध्यांतर से पहले बनमालीपुर की टीम ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद गोटाईबिंज की टीम ने शानदार वापसी करते हुए एक गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें गोटाईबिंज की टीम ने बाजी मारते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: उद्घाटन मैच में डोमरा एफसी की शानदार जीत प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.