चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में 125 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। मच्छरदानी का वितरण गर्भवती माताओं व मलेरिया पीड़ितों के बीच बारा पंचायत की मुखिया बिनीता पूर्ति द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छरदानी के नियमित प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। प्रखंड के सेरेंगदा, खुटपाई, तामसाई, बारा सहित अन्य गांवों में मच्छरदानियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। मौके पर छलना सिंह नायक, मिरकेल लोमगा, नितीश कुमार सहित एमपीडब्ल्यू, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...