चक्रधरपुर, नवम्बर 29 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा में क्रिकेट का जुनून एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने वाला है। वीर शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल 7वें गोईलकेरा क्रिकेट लीग (जीसीएल) का आगाज रविवार, 29 नवंबर से हाईस्कूल स्टेडियम में होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबले में कारो किंगडम और हिरणी हैरीकेन की टीमें आमने-सामने होंगी। लीग का उद्घाटन मनोहरपुर के विधायक जगत माझी करेंगे। आयोजन समिति के सचिव प्रिंस खान ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसमें सभी आठ टीमों के खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी शामिल होंगे। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस लीग में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन इसके अलावा प्रशासन इलेवन, पब्लिक इलेवन और विधायक इलेवन के बीच त्रिकोणीय मुका...