चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को गोईलकेरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गुंजायमान रहे। स्कूल की कक्षा दो से आठ तक के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने तिरंगा मार्च में हिस्सा लिया। स्कूल परिसर में छात्र छात्राओं को 15 अगस्त पर ध्वजारोहण कार्यक्रम और राष्ट्र गान के दौरान अनुशासन बनाए रखने की जानकारी दी गई। तिरंगा यात्रा में प्रधानाचार्य दीपक कुमार प्रधान, शिक्षक प्रदीप कुमार प्रधान, आतिश प्रधान, सरोज कुमार महतो, सुषमा गुप्ता, रिंकी गुप्ता, प्रणति प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण घोष और कोषाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद गुप्ता समेत काफी संख्या में बच्चे शामिल थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: हर घ...