चक्रधरपुर, नवम्बर 27 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा में गुरुवार को तंबाकू निषेध टीम द्वारा तंबाकू उत्पादों की बिक्री और भंडारण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में छापेमारी और जांच की कार्रवाई की। इस दौरान गोइलकेरा बाजार क्षेत्र स्थित छह दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर छह हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं भंडारित तंबाकू उत्पादों को जब्त कर मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया गया। बता दें कि झारखंड में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और भंडारण, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम यानि कोटपा, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत तंबाकू या निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण, गोदामों में भंडारण, ...