चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागीय निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।बैठक में बीपीओ पवन कुमार सिंह ने शिक्षकों को समयबद्ध ढंग से सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था, नामांकन बढ़ाने, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।इस अवसर पर बलराज कपूर सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधाना...