चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- Chakradharpur News: सोनुवा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत गुरुवार को गुदड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले चरण में विभिन्न सात विद्यालयों के करीब 100 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गुदड़ी प्रखंड में उन्नति का पहिया योजना के तहत करीब 387 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। पहले चरण में मवि बांदु, मवि पिंडिंग, मवि तुजुर, पीएमश्री मध्य विद्यालय गुदड़ी, उमवि बिरकेल, उमवि किचिंडा और मवि सिदमा के विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण शेष पात्र विद्य...