चक्रधरपुर, अक्टूबर 23 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता गुदड़ी के देवां स्थित बिरसाईत समाज के धर्मस्थल में दो दिवसीय चूड़ा भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौके पर गुदड़ी और अन्य क्षेत्रों से पहुंचे बिरसाईत समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से चूड़ा भोज खाया। बिरसाईत समाज के धर्म संचालक बिरसा मुंडा ने बताया कि यह कार्यक्रम धर्मगुरु बिरसा आबा द्वारा तय कार्यक्रम है जिसमें साल में एक बार इसी तरह धर्म दरबार में और सारुड़ा, लम्बई और किचिंडा में यह मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आदिवासी धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए घेराबंदी शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...