Chakradharpur News: गुणवत्ता जांच में अमानक मिले 'अटलांटिक आइस' और 'आर्किलिस' ब्रांड के पानी
चक्रधरपुर, अक्टूबर 23 -- Chakradharpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने गुणवत्ता जांच में मानक से कम पाए जाने के बाद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो ब्रांडों 'अटलांटिक आइस' और 'आर्किलिस' की आपूर्ति और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि इन दोनों ब्रांडों के पानी के नमूने जांच के दौरान अमानक पाए गए हैं। इससे रेल यात्रियों और आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में तत्काल निरीक्षण करने और दोनों ब्रांडों के पानी की आपूर्ति एवं बिक्री बंद कराने को कहा गया है। साथ ही रेलवे परिसर में इन ब्रांडों की बिक्री पूरी तरह रोकने तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.