Chakradharpur News: खेलो झारखंड प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
चक्रधरपुर, सितम्बर 17 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में एक सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंकना, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो आदि खेल आयोजित हुए। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में मॉडल स्कूल सोनुवा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई, राज्य संपोषित प्लस टू हाईस्कूल सोनुवा, प्रोजेक्ट हाईस्कूल सोनुवा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पनसुआं और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपोस के छात्र छात्रा शामिल हुए। प्रतियोगिता के खेलों में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आए बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। ये बच्चे जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नासरगंज स्टेडियम में खेलो झारखंड का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.