चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के रोबोकेरा थाना अंतर्गत उडूदा में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही रामचंद्र हेम्ब्रोम (24) केरुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक रामचंद्र हेंब्रोम अपने ही ट्रेक्टर से किसी ग्राहक का खेत जोत रहा था, खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रत होकर अचानक पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जहां उसे प्राथमिक इलाज के मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...