Chakradharpur News: खाना खाने के दौरान हुआ विवाद, पत्नी ने लोहे की रॉड से पीटकर पति की हत्या
चक्रधरपुर, नवम्बर 29 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा स्थित तिरिलपोसी गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुमा गुड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी बालेमा गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे पति-पत्नी घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बालेमा गुड़िया ने घर में रखी लोहे की रॉड से सुमा गुड़िया के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर शनिवार देर शाम जराईकेला पुलिस तिरिलपोसी गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.