चक्रधरपुर, सितम्बर 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर केरा गांव के नीचे टोला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पति परिवार की ओर से मां मनसा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर केरा तालाब से बाजे-गाजे के साथ मां मनसा का घट लाया गया। इसके बाद पुजारी चिगडुं पति, दिलीप पति एवं गोपाल पति ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा को सफल बनाने में बबलू पति, अंकित पति, सूरज पति, संजय पति, रोहित पति, तारणीसेन पति, शिनटु पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं चैनपुरा में भी मां मनसा देवी की पूजा अर्चना किया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दु...