चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में केनाल मोड़ से नगर परिषद क्षेत्र तक केनाल किनारे उगी झाड़ियों की नगर परिषद की ओर से सफाई कराई गई। बारिश के बाद केनाल के दोनों किनारों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आने से रास्ता संकीर्ण हो गया था। इससे इस मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। झाड़ियों के कारण राहगीरों को रास्ते से गुजरने में परेशानी के साथ-साथ सांप-बिच्छू का भी डर बना रहता था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद वार्ड पार्षद लीला प्रसाद ने नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नगर परिषद की ओर से जेसीबी लगाकर केनाल किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई गई।सफाई के बाद राहगीरों को राहत : केनाल किनारे झाड़ियों की सफाई होने से अब राहगी...