चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड की केनके पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा की ओर से 77वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वन महोत्सव के अवसर पर विधायक सुखराम उरांव, डीएफओ आदित्य नारायण और आरएफओ जितेंद्र कुमार प्रसाद ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौध...