चक्रधरपुर, जुलाई 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग गांव में फांसी लगाकर 25 वर्षीय महिला मुक्ता जोंको पति राजेश जोंको ने आत्महत्या कर लिया हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मामले की जानकारी चक्रधरपुर पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार महिला गुरुवार की सुबह साड़ी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह शव से गंध आने लगा तो ग्रामीणों ने देखा की महिला ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली हैं। हालांकि आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। पोस्टमार्टम कराने आए ग्रामीणों ने बताया कि महिला मुक्ता जोंको का पति राजेश जोंको काम करने तमिलनाडु गया हैं। जबकि महिला के एक 6 साल तथा दूसरा चार माह का बेटा हैं। इधर चक्रधरपुर पुलिस ने महिला का पो...