चक्रधरपुर, नवम्बर 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित कुड़लीबाड़ी में गंदगी की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। इस संबंध में वार्ड के लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिक विद्यालय से श्मशान घाट तक सड़क की नियमित सफाई कराने की मांग की है।आवेदन में बताया गया है कि इस मार्ग से प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सूर्या नर्सिंग कॉलेज, यूनिक कोचिंग सेंटर और मारवाडी उच्च विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों एवं आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से खटाल संचालित किए जा रहे हैं। खटालों से निकलने वाला गोबर और गंदा पानी सड़क किनारे जमा होने से पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है। यह भी पढ़ें- Munger News: दीपावली-छठ से पहले जमालपुर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, स्थिति यह ह...