Chakradharpur News: कुंती बस्ती को 15 दिनों में खाली करने का नोटिस
चक्रधरपुर, सितम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रेलवे विकास कार्य को लेकर बंडामुंडा डी केबिन स्थित कुंती बस्ती को हटाने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को बंडामुंडा के आईओडब्ल्यू-1 विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ बंडामुंडा डी केबिन के पास स्थित कुंती बस्ती के 60 से ज्यादा घरों को 15 दिनों के भीतर खाली करने का नोटिस जारी किया है। रेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर बस्ती खाली नहीं करने पर रेलवे सुरक्षा बल की उपस्थिति में प्रशासन बल प्रयोग कर बस्ती खाली कराने के लिए मजबूर होगी। कुंती बस्ती में लगभग 50-60 से ज्यादा परिवार रहते हैं। आज बस्ती खाली करने के लिए नोटिस जारी करते समय आईओडब्ल्यू-1 विभाग के कर्मचारी और आरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.