Chakradharpur News: किसान समृद्धि योजना : दो किसानों को मिला सोलर पंप सेट
चक्रधरपुर, अक्टूबर 19 -- Chakradharpur News: बंदगांव। कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान समृद्धि योजना के तहत बंदगांव प्रखंड में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों रोशन बोदरा और राज गोविंद बोदरा के बीच सोलर पंप सेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार, जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर बीडीओ ने कहा किसान समृद्धि योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, सिंचाई की सुविधा बेहतर बनाना और खेती की लागत कम करना है। सोलर पंप सेट मिलने से किसानों को सिंचाई के लिए डीजल और बिजली पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। इससे किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बेहतर प्रयास कर पाएंगे। इस पहल से बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.