Chakradharpur News: काली मंदिर मनोहरपुर ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
चक्रधरपुर, नवम्बर 23 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर एफसी के तत्वावधान में आनंदपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शहीद देवेंद्र माझी स्मारक तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सरस्वती क्लब बंडामुंडा और काली मंदिर मनोहरपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 27 से ईट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.