चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत रेला गांव में पैदल नदी पार कर रहा एक व्यक्ति पानी की तेज धार में बह गया। इसके बाद से युवक का कोई अता पता नहीं है। परिजन और ग्रामीण दो दिनों से उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार रेला गांव के गिरजा टोली निवासी याकूब अंगरिया (45) मंगलवार 6 अक्तूबर को लोहे की दाऊली बनवाने के लिए लेबेंटा गांव में एक लोहार के पास गया था। शाम में लेबेंटा से वापस अपने गांव लौटने के दौरान वह कारो नदी को पैदल पार कर रहा था। तभी बीच मंझधार में वह नदी की तेज धार में बह गया। ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने याकूब की खोजबीन शुरू की। लेकिन दो दिनों के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। याकूब के परिवार में पत्नी और छह बच्चे ह...