चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। सृष्टि अल्ट्रासाउंड एवं नेत्र क्लिनिक तथा संत अंजला अस्पताल चक्रधरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 अगस्त को रक्तदान सह नेत्रदान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा संचालित प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के अंतर्गत कारमेल स्कूल, चक्रधरपुर के प्रांगण में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। इस संबंध में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सेलिन सोशन, डॉ. प्रवीण मिंज, सिस्टर कालिसटा, सिस्टर सिसिलिया, सिस्टर तेरेस्टा एवं एंथोनी फर्नांडो ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान और नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महादान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इच्छुक नागरिक स्वेच्छा से रक...