Chakradharpur News: कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निरीक्षण
चक्रधरपुर, जुलाई 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर एवं पर्यवेक्षक राजकुमार यादव ने मनोहरपुर विधानसभा एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण, मतदाताओं से संपर्क, प्रपत्रों के संकलन एवं डिजिटलीकरण की जानकारी ली। धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पुनरीक्षण कार्य पूरा करने तथा नागरिकों से निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रपत्र जमा कर अपने विवरण का सत्यापन कराने की अपील की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.