चक्रधरपुर, नवम्बर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। श्री श्री श्यामा पूजा समिति, रिफ्यूजी कॉलोनी द्वारा अपनी स्थापना के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर प्रांगण से आरंभ हुई इस यात्रा में पारंपरिक ढोल-बाजे की गूंज के बीच 108 महिलाएं कतारबद्ध होकर संजय नदी घाट पहुँचीं। नदी तट पर पुरोहित रतन चक्रवर्ती द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर मंदिर में स्थापित किया गया, जिसके साथ ही मुख्य अनुष्ठान और महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस महोत्सव के तहत रविवार रात्रि मां काली की पूजा होगी। वहीं 9 नवंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक महाभोग वितरण और शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह भी पढ़ें- Jamui News: महाराजगंज की मां काली की महिमा है बहुत ही अपरंपार 10 नवंबर को बच्चों...