Chakradharpur News: कराईकेला साहू टोला में मां मनसा की हुई पूजा
चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला साहू टोला में सोमवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पंडित प्रशांत मिश्र ने सीजू पेड़ के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं परिवारों की मंगलकामना की। पूजा को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि अलग-अलग संक्रांति के अवसर पर वर्ष में चार बार मां मनसा पूजा का आयोजन किया जाता है। पूजा के दौरान साहू टोला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: संजोत के साथ मनसा पूजा शुरू, मां की होगी आराधना यह भी पढ़ें- Dumka News: मसलिया में एक सौ बीस वर्षों से हो रही है मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.