चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला थाना परिसर में थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास बनाए रखने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें। सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि वाहन चलाते समय नशे का सेवन बिल्कुल न करें। हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें। यह भी पढ़ें- Ghumla News: रायडीह में वाहन चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती ...