Chakradharpur News: कराईकेला बाजार में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
चक्रधरपुर, जुलाई 26 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता। कराईकेला थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को चक्रधरपुर के डीएसपी डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी कराईकेला थाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक कीपैड मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। डीएसपी ने कहा कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 9.30 बजे कराईकेला थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कराईकेला बाजार हाट मैदान में एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके निर्देशानुसार थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: कराईकेला बाजार में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.