चक्रधरपुर, सितम्बर 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह में जोरदार बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया। वहीं दोपहर होते-होते आसमान में गहरे काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई इस तेज बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अचानक मौसम बदलने से सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। रोजमर्रा के कामों से बाहर निकले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों और अभिभावकों को हुई। यह भी पढ़ें- बारिश ने घटाया तापमान, कल भी होगी बारिशकरम परब पर बारिश की लोक परंपरा : स्थानीय लोगों और बुजुर्गों का मानना है कि करम परब के दिन बारिश होना कोई नई बात...