चक्रधरपुर, जुलाई 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित वीर शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में करम जाऊवा बेड़हा के आयोजन को लेकर करम जाऊवा बेड़हा समिति के अध्यक्ष रोमित केटियार की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक हुई। बैठक में महिलाओं द्वारा कई प्रस्ताव दिये गये जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टि में रखते हुए ऊलीडीह और आसनतलिया के बीच तीन जगह शौचालय की व्यवस्था करने और ऊलीडीह में भी खिचड़ी का विवरण करने, जगह-जगह पीने का पानी और नास्ता का व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। आसनतलिया मैदान में भोजन/खिचड़ी की व्यवस्था और वितरण करने के लिये स्टाल की संख्या में बढ़ोतरी करने, छोटे- छोटे गांवों को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए आस-पास के दो तीन गांव में एक समूह बना कर एक ही बॉक्स बाजा सेट बुकिंग करने के प्रस्ताव पर भी विचार विमर्श किया गया...