चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। करम जाउआ बेड़हा आयोजन समिति द्वारा अगामी 20 सितंबर को पोटका उलीडीह मोड़ से आसनतलिया हेलीपैड मैदान तक शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए समिति गांव गांव में जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। समिति के लोगों द्वारा खास कर कुड़मी बहुल गांव जामिद, बेलपोस, पोड़ाहाट, लोदोडीह, मुडियादल, सुबानसाई, चंद्री, अटोर, दुधकुंडी, चैनपुर सहित आस पास के इलाकों में गांव-गांव तक लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष रोमित महतो, रवि महतो, रोशन महतो, अंकित महतो, राहुल महतो, मुकुंद महतो, अजय महतो, सूरज महतो, विशेश्वर महतो, विजय महतो, हरिशंकर महतो सहित काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...