Chakradharpur News: करमा पर्व को लेकर उत्साह, जगह-जगह सजाए जा रहे अखाड़े
चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर और बंदगांव प्रखंड में मंगलवार को प्रकृति उपासना का पर्व करमा धूमधाम से मनाया जाएगा। करमा पर्व को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में है। विभिन्न गांवों और मोहल्लों में करमा अखाड़ों को सजाने के साथ पंडाल बनाए जा रहे हैं। करमा पर्व में बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखकर करम देव की पूजा-अर्चना करती हैं। पर्व को लेकर मंगलवार से ही घरों और अखाड़ा स्थलों पर उत्साह का माहौल देखा गया। मंगलवार को करम डाली को पारंपरिक तरीके से अखाड़ा स्थल तक लाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Simdega News: करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.