चक्रधरपुर, अक्टूबर 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पुराना बस्ती स्थित बलिया घाट चौक पर करंट लगने से एक लंगूर की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने पुजारी मुरारी मिश्रा की अगुवाई में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर मृत लंगूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मृत लंगूर को वन विभाग के हवाले कर दिया गया, ताकि विभागीय प्रक्रिया के तहत उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश जेना ने बताया कि पुराना बस्ती से होकर हाईटेंशन बिजली के तार गुजरते हैं। कई स्थानों पर तार खुले और असुरक्षित स्थिति में हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बिजली के तारों के कारण इंसानों और पशु-पक्षियो...