Chakradharpur News: ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, कोरबा ने उद्घाटन मैच जीता
चक्रधरपुर, नवम्बर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। इकबाल सिंह सिंधु सेरसा स्टेडियम में शनिवार को 30वें ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में कोरबा की टीम ने कटक-11 ओडिशा को 2-1 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता विजय गागराई ने सेरसा का ध्वज फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं ट्राई कलर गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह में मनोहरपुर विधायक जगत माझी, डीआरएम तरुण हुरिया, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, एडीआरएम अनूप पटेल, सीनियर डीएमई राजीव रंजन रशिक, सीनियर डीईई (जी) सुखदयाल शर्मा, सीनियर डीएससी ए. नवीन प्रसाद, डॉ. श्याम सोरेन और डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.