चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- Chakradharpur News: सोनुवा। एस एस पब्लिक स्कूल, निश्चिंतपुर, सोनुवा में शुक्रवार को नमामि भारतमझ्रवंदे मातरम्' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित एवं जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष निशांत महतो, विद्यालय के सेक्रेटरी मुकेश महतो एवं कोऑर्डिनेटर केदारनाथ नायक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष ...