चक्रधरपुर, नवम्बर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।आगामी त्योहारों के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट श्रुति राजलक्ष्मी ने देर रात अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त के मार्गदर्शन में किए गए इस निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने त्योहार के दौरान संभावित मरीजों की बढ़ती संख्या और आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।एसडीओ यह भी पढ़ें- Bagaha News: दीपावली व छठ को...