चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के नोटिस चरण के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रहे नो मैपिंग एवं विसंगतियों से संबंधित मामलों की सुनवाई का शनिवार को पोड़ाहाट एसडीओ सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने निरीक्षण किया। एसडीओ ने शनिवार को बूथ संख्या 183 उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुइगांव, बूथ संख्या 194 मध्य विद्यालय इचाकुटी (पूर्वी भाग) तथा बूथ संख्या 195 मध्य विद्यालय इचाकुटी (पश्चिमी भाग) का निरीक्षण किया। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए। एसडीओ ने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्ताव...