Chakradharpur News: एसआईआर में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
चक्रधरपुर, अगस्त 5 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता बंदगांव प्रखंड सभागार में मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत क्लेम एंड ऑब्जेक्शन नोटिस एवं सत्यापन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भीषम कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दावा एवं आपत्ति प्रपत्रों के निष्पादन, नोटिस निर्गत करने, घर-घर सत्यापन, अभिलेखों के संधारण तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.