चक्रधरपुर, जुलाई 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने चक्रधरपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से जल्द से जल्द गणना प्रपत्र (एसआईआर) भरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ हैं वे दो दिनों के अंदर अपने संबंधित बीएलओ या अपने बूथों पर जाकर गणना प्रपत्र को भरकर जमा कर दें। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के सभी बूथों में शत फीसदी डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करना है। गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले वैसे मतदाताओं को अन्य प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद में 75 प्रतिशत मैपिंग, 19 लाख एसआईआर फॉर्म बंटे समय ...