चक्रधरपुर, अगस्त 25 -- Chakradharpur News: सोनुआ। केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा लागू की गई खान एवं खनिज विकास विनयमन संशोधन विधेयक 2026 काला कानून (एमएमडीआर) खिलाफ गांव-गांव में जन-जागरण अभियान चलाने व धरना प्रदर्शन करने को लेकर झामुमो सोनुआ प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को सोनुवा में आयोजित की गई। बैठक में एमएमडीआर जैसे काला कानून का विरोध में आगामी सात सितंबर को प्रखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गांव-गांव में जन-जागरण अभियान में लोगों को एमएमडीआर के नुकसान के बारे में जागरुक कर उन्हें विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जागरुक किया जाएगा। जिससे लोगों को भाजपा जन विरोधी नीतियों से लोग जागरुक हो सके। यह भी पढ़ें- झामुमो की बैठक में कई मुद्दो पर लिए गए निर्णय बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सागर म...