चक्रधरपुर, सितम्बर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में 1 अक्तूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा ने दी। उन्होंने बताया कि 1 अक्तूबर को चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में अभियान चलाकर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के कर्मी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र में पौध रोपण किया जाएगा। चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा दोनों कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बिजुलिया तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान कल यह भी पढ़ें...