चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा के तैरा मैदान बुधवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समाजसेवी महेन्द्र जामुदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच डीएस ब्रदर्स और जूनियर स्टार के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डीएस ब्रदर्स की टीम ने जीत दर्ज की। मौके पर नितिन जामुदा, मिथुन नायक, विकास खडाईत, दीपक नायक, कार्तिकेश्वर नायक, सुदाम नायक, शिवा, मनोज, कलंदी, विजय, अर्जुन, राजवीर, चंदन, नीलू, जगजीवन, रवि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...