चक्रधरपुर, अगस्त 19 -- Chakradharpur News: बंदगांव,संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के पंचायत लण्डुपदा अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लण्डुपदा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल अधिकार सुरक्षा मंच के प्रखंड अध्यक्ष तीरथ जामुदा थे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही देश की उन्नति का आधार है। मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत है कि उन्हें उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...