Chakradharpur News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नितेश कुमार मंडल हुए सम्मानित
चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के कराईकेला के नितेश कुमार मंडल को स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित मिशन उदय के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। नितेश कुमार मंडल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नकटी (स्वास्थ्य केंद्र) के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य, मलेरिया एवं अन्य जनस्वास्थ्य विषयों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सराहनीय योगदान एवं जनजागरूकता कार्यों को देखते हुए आज सीएस सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, मेहनत एवं समाज के प्रति सेवा भावना का प्रतीक है। उनके इस सम्मान से क्षेत्र के युवाओं को भी समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.