चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सात प्रखंडों में गुरुवार को ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं विशेष वृद्धजन आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। टोंटो, गुदड़ी, मंझारी, तांतनगर, चक्रधरपुर, झींकपानी और मनोहरपुर प्रखंडों में आयोजित इन शिविरों में कुल 436 लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविरों में लोगों के रक्तचाप, मधुमेह और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया और योग सत्र के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया गया।शिविरों में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार लायक, डॉ. सूर्या भूषण देवगम, डॉ. कविता मैती, डॉ. धर्म राज सिंह, डॉ. प्रदीप गुड़िया, डॉ. अनीश कुमार, डॉ. निशा सुम्बरुई, डॉ. मैनुद्दीन अंसार...